Site icon NewsTense

IPL 2024: MS Dhoni ने कप्तानी से लिया संन्यास, CSK का नया कप्तान यह खिलाड़ी बना।

MS Dhoni

MS Dhoni leaves CSK captaincy in IPL & handed over to Ruturaj Gaikwad.

MS Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को छोड़ दिया हैं, उन्होंने कुछ दिन पहले ही कुछ अलग होने के संकेत दिए थे लेकिन यह किसी को भी पता नहीं था की उन्होंने कप्तानी छोड़ने का संकेत दिया था। CSK की ओर से अब ऋतुराज गायकवाड़ को अब वह जिम्मेदारी मिली हैं। बता दें की यह समाचार के बाद एमएस धोनी के फैन्स निराश के साथ उनको धन्यवाद देते नजर आए।

हाइलाइट्स 

MS Dhoni ने आईपीएल में छोड़ी कप्तानी

दुनियाँ के महानतम कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने IPL की कप्तानी छोड़ दी हैं इस अचानक निर्णय के बाद भारत के सभी क्रिकेट फैन्स चौंक गए हैं, हालाँकि धोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस आईपीएल में कुछ अलग करने के संकेत दिए थे लेकिन लोगों को यह उम्मीद नहीं थी की यह संकेत कप्तानी से जुड़ी हुई हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ बने नए कप्तान

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ को नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया हैं, बता दें की ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत अच्छा रहा हैं उन्होंने पिछले सीजन में भी 16 मैचों में 590 रन का योगदान दिया था यदि इनके पुरे आईपीएल की बात करें तो इन्होने अभी तक 52 मैचों में 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं जिसमे 14 अर्धशतक शामिल हैं।

Ruturaj Gaikwad became the new Captain for Chennai super kings for IPL 2024.

बता दें की साल 2022 में चेन्नई ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन जडेजा ने सीजन के बिच में ही कप्तान छोड़ दिया दिया था जिसके बाद फिर से धोनी ने कप्तानी संभाली थी।

MS Dhoni का आईपीएल में कप्तानी का रिकॉर्ड

धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल ट्रॉफी को जीता हुआ हैं, जो साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 हैं तो वहीं इस टीम को 5 बार द्वितीय विजेता रहे हैं, कुल मिलाकर एमएस धोनी के कप्तानी में CSK 10 बार आईपीएल फाइनल खेल चुकी हैं। CSK के साथ मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा के कप्तानी के 5 बार खिताब जीता हुआ हैं। पिछली साल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाईटंस के खिलाफ ख़िताब जीता था।

एमएस धोनी ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कुल 226 मैच खेली हैं जिसमे अभी तक उन्होंने सबसे ज्यादा 133 मैचों को जीता हैं तो वहीं 91 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं।

एमएस धोनी का आईपीएल में जित का ग्राफ 59.38 फीसदी का रहा हैं जो किसी दूसरे टीम से कहीं ज्यादा हैं। इन्होने अभी तक कुल अपनी कप्तानी 4660 रन बनाए हैं जिसमे उन्होंने 22 अर्धशतक के साथ 218 छक्के और 320 चौके जड़े हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2024 शेड्यूल

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2024 शेड्यूल के अनुसार फिलहाल 21 मैच का ही घोषणा हुआ हैं जिसमे CSK 4 मैच खेलने वाली हैं जिसमे पहली भिड़ंत 22 मार्च को RCB के साथ होने वाली हैं, तो वहीं दूसरी मैच गुजरात टाईटंस के साथ 26 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स के साथ 31 मार्च और सनराइजर्स के साथ 5 अप्रैल को खेलने वाली हैं। CSK और RCB की पूरी टीम फ़िलहाल अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहा रही हैं।

फ़िलहाल बाँकी मैचों के शेड्यूल की घोषणा BCCI द्वारा भारत में लोकसभा चुनाव के तारीख के ऐलान के कारण नहीं की गयी थी लेकिन चुनाव के तारीख की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा कर दी गयी हैं और अब उम्मीद जतायी जा रही हैं की बाँकी मैचों के शेड्यूल की घोषणा जल्द हो जाएगी।

Exit mobile version